Connect with us

Uncategorized

“हमारा आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम में शिक्षक अमित कुमार सिंह सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के कंपोजिट विद्यालय विशेश्वरगंज में जनपद स्तरीय “हमारा आंगन हमारे बच्चे” उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विरनो ब्लॉक के विशेष शिक्षक अमित कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अमित कुमार सिंह के सम्मानित होने पर न केवल विरनो ब्लॉक बल्कि सभी विशेष शिक्षक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को मजबूत करते हैं।

Loading...

इस कार्यक्रम में प्रीति सिंह, जिले के अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी उपस्थित रहे। विशेष शिक्षक अमित कुमार सिंह की इस उपलब्धि से शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page