Connect with us

मिर्ज़ापुर

ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र में बुधवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पथरौरा मील के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के पसुआ गांव निवासी सत्य प्रकाश त्रिपाठी अपनी पत्नी सोनावती देवी के साथ बाइक से गोठौरा गांव जा रहे थे।

रास्ते में वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में सोनावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्य प्रकाश त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन घायल सत्य प्रकाश को निजी वाहन से सेवाग्राम अस्पताल समदपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने सोनावती देवी को मृत घोषित कर दिया। सत्य प्रकाश का इलाज जारी है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही एसआई हरि शंकर दूबे घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page