Connect with us

गाजीपुर

महाकुंभ के गंगाजल से गाजीपुर में आस्था की बयार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। महाकुंभ 2025 के समापन के बाद सरकार की मंशा के अनुरूप प्रयागराज संगम से पवित्र गंगाजल गाजीपुर भेजा गया, जिसे गुरुवार को प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस और फायर सर्विस जवानों ने बड़ा महादेवा और जज आवास कॉलोनी में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया।

महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, लेकिन कई लोग किसी न किसी कारणवश स्नान से वंचित रह गए। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विभिन्न जिलों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के माध्यम से गंगाजल भेजने की व्यवस्था की।

गाजीपुर के लिए महाकुंभ ड्यूटी से लौट रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी में लगभग 2500 लीटर गंगाजल लाया गया, जिसे शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से लोग घर बैठे गंगा स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page