Connect with us

चन्दौली

जिलाधिकारी ने की सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

निर्माण कार्यों की वीडियोग्राफी अनिवार्य, प्रभावित लोगों को मिलेगा मुआवजा

चंदौली (जयदेश)। जनपद में विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी ने महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में चंदौली-सकलडीहा–सैदपुर मार्ग, मुगलसराय–भूपौली–चहनियां मार्ग, पड़ाव–पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर–चकिया मार्ग, एवं हिन्गुतर नादी–रामगढ़–गुरेरा मार्ग सहित अन्य निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा की गई।

पड़ाव से चकिया मार्ग की प्रगति पर विशेष जोर

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पड़ाव से चकिया मार्ग के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि इस मार्ग पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। दुलहीपुर, हरिशंकर मोड़ और मुगलसराय बाजार के कुछ हिस्सों में विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर के विस्थापन और पेयजल पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने और प्रगति में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

पड़ाव-रामनगर मार्ग की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Advertisement

पड़ाव-रामनगर मार्ग के निर्माण में हो रही धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।

बैठक के दौरान मुगलसराय–भूपौली मार्ग और सकलडीहा–सैदपुर मार्ग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अनावश्यक पेड़ कटान को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिवाइडर पर चयनित और सुव्यवस्थित तरीके से पौधरोपण किया जाए, जिससे मार्ग की सुंदरता बनी रहे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी सड़क निर्माण कार्य हो रहा है, वहां पर—
✔ वृक्षों का नियमानुसार पातन व पौधरोपण किया जाए।
✔ धार्मिक स्थलों के शिफ्टिंग के लिए उपयुक्त भूमि चयन किया जाए।
✔ विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर और पेयजल पाइपलाइन के विस्थापन की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाए।
✔ भूमि विवाद, अंश निर्धारण, मूल्यांकन एवं भूमि अधिग्रहण कार्यवाही को नियमानुसार पूरा किया जाए।

प्रभावित लोगों को मिले मुआवजा, संवाद स्थापित करने के निर्देश

Advertisement

बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों से प्रभावित लोगों को समय पर मुआवजा मिले। जिन लोगों की मुआवजे की धनराशि अभी तक नहीं भेजी गई है, उसे तत्काल भेजा जाए। साथ ही, प्रभावित लोगों को उचित सूचना और संवाद स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जहां-जहां घोषणा (अनाउंसमेंट) की जा रही है, उसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपत्तिकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए और उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाए।

इस बैठक में डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश सिंह, उप जिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्र, उप जिलाधिकारी मुगलसराय आलोक कुमार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page