Connect with us

चन्दौली

पीसीए रामनगर ने मिनी स्टेडियम चुनार को 137 रनों से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

राहुल यादव बने मैन ऑफ द मैच

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पीसीए रामनगर ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मिनी स्टेडियम चुनार को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले राहुल यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीसीए रामनगर की टीम ने 35.5 ओवर में सभी विकेट गंवाकर कुल 248 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल यादव ने 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं प्रियांशु ने 44 रन, ओम ने 36 रन, अनुज ने 22 रन, अभिषेक ने 19 रन, सूर्या ने 11 रन, सत्यम ने 7 रन और श्रेयांश ने 8 रनों का योगदान दिया।

मिनी स्टेडियम चुनार की गेंदबाजी में आयुष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 विकेट चटकाए। कृष्णा ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रीतम, अंकित और शौर्य को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिनी स्टेडियम चुनार की टीम 25.3 ओवर में 111 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से शौर्य ने 26, करण ने 23, आयुष ने 16, अंकित ने 8 और हिमांशु ने 5 रनों का योगदान दिया। पीसीए रामनगर की गेंदबाजी में राहुल यादव ने सर्वाधिक विकेट लिए, जबकि कृष्णा, अश्वनी, गौरव, अभिषेक और प्रियांशु ने भी 1-1 विकेट झटके।

Advertisement

मैच में अंपायर की भूमिका श्रीकांत और सुमीत पटेल ने निभाई, जबकि मैच रेफरी की जिम्मेदारी गौतम सिंह ने संभाली।

पीसीए रामनगर की इस शानदार जीत के बाद हेड कोच चिरंजीवी गुप्ता और चीफ कोच मिथिलेश सुंदरम ने पूरी टीम को बधाई दी और आगामी मैचों में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page