Connect with us

वाराणसी

7 डेज फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, राज्य मंत्री स्वाति सिंह रहीं मौजूद

Published

on

Loading...
Loading...
Foundation Day

वाराणसी। 7 डेज फाउंडेशन संस्था की दूसरी वर्षगांठ (उम्मीद-2) शनिवार को मुख्य अतिथि स्वाति सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश), विशिष्ट अतिथि अम्बरीष सिंह भोला (हिन्दू युवा वाहिनी, अध्यक्ष वाराणसी) की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 7 डेज फाउंडेशन मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण (ऑर्गेनिक सेनेटरी पैड जागरूकता) के उद्देश्य को लेकर भारत के कई राज्यों में काम कर रही है।

संस्था की अध्यक्ष कोमल गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनको रोजगार दिलाने और उनके स्वास्थ्य को लेकर संस्था लगातार 2 वर्षों से कार्य कर रही है। संस्था के वर्षगांठ के अवसर पर संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह एवं जागरूकता परिचर्चा रखी गई। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओ को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

Loading...

कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष कोमल गुप्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सौरव श्रीवास्तव (विधायक, कैंट विधानसभा), केशव जालान, विनीत सिंह (पूर्व एमएलसी, मिर्जापुर), आरजे तृषा एवं 40 सामाजिक संस्था के संस्थापक एवं कार्यकर्ताओ को 7 डेज फाउंडेशन की तरफ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सहभागिता के लिए 7 डेज फाउंडेशन की पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page