Connect with us

चन्दौली

सोशल मीडिया पर तमंचा के साथ स्टेटस डालने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 09 सितंबर 2025 को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नहर पुलिया, ग्राम रमरेपुर के पास से रात करीब 22:30 बजे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमर चौहान पुत्र हरिदास चौहान निवासी ग्राम डेढ़ावल थाना सकलडीहा जनपद चंदौली के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 172/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page