Connect with us

गोरखपुर

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर

Published

on

Loading...
Loading...

हरपुर-बुदहट (गोरखपुर) सहजनवां ब्लॉक के ग्राम सुगौना निवासी डॉ. लोक रत्न शुक्ल का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित चयन प्रक्रिया में संग्रहालय अधीक्षक पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार और शुभचिंतकों को, बल्कि समूचे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

डॉ. लोक रत्न शुक्ल ने अपनी कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अनुशासित तैयारी के बल पर यह सफलता अर्जित की है। प्रारंभ से ही मेधावी रहे श्री शुक्ल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि सतत प्रयास, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।

Loading...

ज्ञातव्य है कि संग्रहालय अधीक्षक का पद प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस पद पर चयनित होकर लोक रत्न शुक्ल प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं संग्रहालयों के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उनकी इस सफलता पर शिवपूजन शुक्ल, ओंकार नाथ शुक्ल, पर्वत राज उर्फ महंत मिश्र, विजय रत्न शुक्ल, जयश्री गुप्ता, अवधेश पांडेय, केदारनाथ शुक्ल, पवन शुक्ल, भास्कर शुक्ल, शशांक शुक्ल, अतुल, अरविंद सहित गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page