वाराणसी
साइबर ठगों ने शिक्षक को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस
Loading...
Loading...
वाराणसी। जिले के एक निजी विद्यालय के अध्यापक सुरेंद्र नाथ मिश्र के खाते से 1.14 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल, बैंक और मिर्जामुराद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आषाढ़ गांव निवासी शिक्षक सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार की सुबह उनके मोबाइल पर खाते से रुपये कटने के कई संदेश आए। जानकारी करने पर पता चला कि काशी गोमती बैंक, मिर्जामुराद शाखा स्थित उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 लाख 14 हजार रुपये निकाल लिए गए।
Loading...
बैंक से जानकारी मिली कि उनके केसीसी खाते समेत एक अन्य खाते से भी रकम निकाली गई है। थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच साइबर विशेषज्ञों से कराई जा रही है।
Continue Reading
