Connect with us

वाराणसी

सरकार और वीडीए की बुद्धि-शुद्धि के लिए किसानों ने कलश यात्रा के साथ किया यज्ञ

Published

on

Loading...
Loading...

राजातालाब (वाराणसी)। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के हरसोस गांव में भूमि अधिग्रहण के विरोध में हरसोस, गंजारी और हरपुर गांव के प्रभावित किसान शुक्रवार सुबह एकजुट हुए। किसानों ने मंगल बाबा मंदिर पर सरकार तथा वीडीए की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ और कलश यात्रा का आयोजन किया।

हवन यज्ञ कार्यक्रम में प्रभावित किसानों के साथ दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं नेता सदन विपक्ष आम आदमी पार्टी अनिल झा भी शामिल हुए। कलश यात्रा मंगल बाबा परिसर से शुरू होकर डीह बाबा सहित गांव के सभी देव स्थलों से गुजरते हुए पूरे ग्राम सभा की परिक्रमा कर पुनः मंगल बाबा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस यात्रा में क्षेत्र की हजारों महिलाओं समेत प्रभावित किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान तीनों प्रभावित गांवों में फायर ब्रिगेड के जवान, पीएसी और पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील दिखाई दिया। एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव सहित कई थानों की पुलिस गांव के चप्पे-चप्पे पर तैनात रही।

पीएसी बल के साथ मौजूद पुलिस ने प्रभावित किसानों को रिंग रोड से सटे गंजरी स्टेडियम के पास स्थित गांव के बुढ़वा महादेव मंदिर जाने से रोक दिया। पुलिस के इस रवैये से गांव के लोग मर्माहत और मायूस नजर आए। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में प्रभावित किसानों ने अपना कार्यक्रम संपन्न किया। प्रभावित किसानों ने शासन और प्रशासन के इस रवैये की घोर निंदा की।

Advertisement

प्रभावित किसान विनय कुमार मौर्य ने बताया कि यहां की बहुफसली जमीन को सरकार द्वारा अधिग्रहित किए जाने से किसान भुखमरी के शिकार हो जाएंगे और भूमिहीन हो जाएंगे। इसी को लेकर प्रभावित किसानों ने यज्ञ और कलश यात्रा निकालकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान प्रमुख रूप से कमलेश पटेल, अजीत पटेल, अरविंद पटेल, विकास पटेल, राजेश प्रजापति, एडवोकेट उपेंद्र नारायण, रामरति पटेल, ममता विश्वकर्मा, आरती पटेल, फूल कुमारी, ज्योति पटेल, दुर्गावती देवी सहित सैकड़ों प्रभावित किसान मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page