Connect with us

वाराणसी

संविधान से चलेगा देश, न कि संघ के विधान से” — वाराणसी में गरजे अजय राय

Published

on

Loading...
Loading...

संविधान बचाओ सम्मेलन में भाजपा पर तीखा प्रहार, राहुल गांधी को बताया संघर्ष का प्रतीक

वाराणसी। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अखरी स्थित शीतलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में “संविधान बचाओ सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी राजेश तिवारी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने की।

सभा को संबोधित करते हुए राजेश तिवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “भाजपा संविधान विरोधी मानसिकता के साथ देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। आज संविधान की रक्षा करना हर भारतीय की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान को सामाजिक न्याय और समानता का माध्यम माना था, लेकिन भाजपा उसे कुचलने पर आमादा है।”

राजेश तिवारी ने आगे कहा, “हमारे नेता राहुल गांधी संविधान बचाने की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में हैं, और हम सब उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं। देश को जाति-धर्म में बांटने वालों से संविधान नहीं बचेगा, इसके लिए एकजुट संघर्ष जरूरी है।”

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में कहा, “यह देश संविधान से चलेगा, आरएसएस के विधान से नहीं। मोदी सरकार लाख कोशिश कर ले, लेकिन संविधान को मिटाया नहीं जा सकता। जब-जब संविधान पर हमला होगा, कांग्रेसजन उसे बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।”

उन्होंने संविधान को देश की आत्मा बताते हुए कहा कि “यह हमें न केवल अधिकार देता है, बल्कि कर्तव्यों की याद भी दिलाता है। यह सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व का प्रतीक है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसके मूल्यों की रक्षा करें।”

सम्मेलन में प्रदेश व स्थानीय कांग्रेस नेताओं सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख जनों में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, भगवती चौधरी, पंकज सोनकर, फ़साहत हुसैन बाबू, प्रजानाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, वीरेन्द्र कपूर, विनोद सिंह कल्लू, सुनील राय, अजय सिंह अखरी, सतनाम सिंह, संतोष मौर्य, राजीव गौतम, अशोक सिंह, ओमप्रकाश ओझा, मनिंदर मिश्रा, हसन मेहदी कब्बन सहित अनेक कांग्रेसजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page