Connect with us

गाजीपुर

विन्दू होटल हमले के मामले में 15 नामजद समेत अन्य पर केस

Published

on

Loading...
Loading...

होटल में तोड़फोड़, फायरिंग और एक लाख रुपये लूटने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2023 में मेसर्स विन्दू होटल पर हुए कथित हमले के मामले में 15 नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कटरा गैंग से जुड़े लोगों पर होटल में हमला, तोड़फोड़, लूट, फायरिंग और जानलेवा हमले के आरोप लगाए गए हैं।

मुख्य गेट तोड़कर होटल में घुसने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, वादी आलोक राय के प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोप है कि रामनरेश राय, रवि राय और संजय बिंद सहित अन्य लोगों ने कथित तौर पर मुख्य आरोपियों और उनके साथियों को उकसाया। आरोप है कि हमलावरों ने होटल का मुख्य गेट तोड़कर ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड से होटल में खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

होटल में तोड़फोड़ और एक लाख रुपये लूटने का आरोप

एफआईआर के अनुसार, होटल के स्वागत कक्ष के शीशे, खिड़कियां, गमले और कैश काउंटर को क्षतिग्रस्त किया गया। शिकायतकर्ता ने कैश काउंटर से करीब एक लाख रुपये लूटने तथा होटल में करीब 4.5 लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाया है।

फायरिंग और जानलेवा हमले के आरोप

वादी की शिकायत के अनुसार, हमलावरों ने कथित रूप से असलहों से फायरिंग की। आरोप है कि शिकायतकर्ता के पुत्र विनीत कुमार राय को घेरकर सिर पर गोली मारने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने झुककर अपनी जान बचाई। वहीं अरविंद राय और उत्कर्ष राय पर भी गोली चलाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

Advertisement

15 लोगों को किया गया नामजद

पुलिस ने मामले में शंकर पांडेय, सत्यप्रकाश उर्फ मुन्नी पांडेय, सुमित पांडेय उर्फ टुन्नी, आलोक दुबे, दिव्यांशु यादव उर्फ करिया, सोनू यादव, रहमान उर्फ गोल्डेन, शिवम दुबे, सौरभ तिवारी, विवेक राय, अरविंद, रामनरेश राय, रवि राय और संजय बिंद सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 620/2026 के तहत धारा 395, 307, 427, 504, 506 और 120बी भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई और विवेचना जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page