Connect with us

चन्दौली

विधायक रमेश जायसवाल ने जनता के हाथों कराया सड़क और सीवर कार्य का उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। विधायक रमेश जायसवाल जनहित कार्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। विधानसभा क्षेत्र के नियामताबाद ब्लॉक के ग्राम सभा हरिशंकरपुर सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में विधायक विकास निधि से 14.85 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क और सीवर कार्य का उद्घाटन स्थानीय जनता के हाथों कराया गया।

जनता ने इसे एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि पहली बार कोई विधायक खुद उद्घाटन करने के बजाय स्थानीय लोगों से करवा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों का सम्मान बढ़ा है। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि विकास कार्यों को कभी रुकने नहीं दिया जाएगा और वे शासन स्तर पर पूरी ताकत से क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।

Loading...

इस अवसर पर संजय पासवान, रामनाथ गुप्ता, धनंजय तिवारी, पप्पू पांडेय, अवनीश सिंह, संजय चौहान, अमर बहादुर सिंह, अजय मानू, ओमप्रकाश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page