मिर्ज़ापुर
विधायक रत्नाकर मिश्र ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
विंध्याचल कैम्प कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम
मीरजापुर। विंध्याचल स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, जनसंघ के संस्थापक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राष्ट्र के लिए योगदान को किया याद
विधायक ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का अखंड भारत के लिए दिया गया बलिदान, उनका त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी देश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यकर्ताओं ने भी किया नमन
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में रहे ये लोग मौजूद
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह, जिला सह कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, मणिदीप मिश्र, आलोक बरनवाल, विपिन पांडेय, अभिजीत मौर्य, पंचम यादव, रितिक उपाध्याय, रोहित मिश्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
