Connect with us

वाराणसी

वाहन चोरी के मामले में फरार आरोपी सोनभद्र से गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आयुक्त, मोहित अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में चेतगंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सूरज कुमार उर्फ कल्लू पुत्र महेश प्रसाद गुप्ता निवासी वार्ड संख्या 10, चकिया थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र को 8 मार्च को कस्बा चकिया से गिरफ्तार किया।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP65KT6993 चोरी होने की शिकायत थाना चेतगंज में दर्ज कराई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पहले ही एक आरोपी विकास बियार को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई थी, जबकि सूरज कुमार उर्फ कल्लू फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़कर चेतगंज थाने लाया और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर चोरी तथा अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अली अतहर तथा उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page