Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती का टिकट अब ऑनलाइन ही मिलेगा, विंडो टिकट विशेष परिस्थितियों में

Published

on

Loading...
Loading...

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब बाबा की मंगला आरती का टिकट सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा। इसके लिए श्रद्धालुओं को महीने भर का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि अगले एक महीने तक बाबा की मंगला आरती के सभी टिकट ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। मंगला आरती में टिकटों में गड़बडी की शिकायत पर मंदिर प्रशासन ने आन द स्पॉट और विंडो टिकट की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। विंडो टिकट अब विशेष परिस्थितियों में 24 घंटे पहले ही जारी किया जाएगा।
बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती के टिकट अब पूरी तरह से ऑनलाइन ही मिलेंगे। मंगला आरती के टिकटों में गड़बड़ी की शिकायत के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंगला आरती के विंडो टिकट बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

Loading...

ऑन द स्पॉट विंडो टिकट की खरीदारी में गड़बड़ी और महंगे दाम पर बेचने की कई शिकायतें मिली थीं। मंगला आरती के टिकट अब सिर्फ ऑनलाइन ही बुक होंगे और इसे विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट से बुक किया जा सकता है। विंडो टिकट मुख्य कार्यपालक अधिकारी कार्यालय से परमिशन के बाद ही जारी होंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page