Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में डीएम का सख्त रुख, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने लापरवाही और तय समयसीमा में कार्य पूरा न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कार्यदायी संस्थाएं समयबद्ध तरीके से काम पूरा नहीं करेंगी और गुणवत्ता में कमी रखेंगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

समीक्षा के दौरान डीएम ने अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर विशेष रूप से चिंता जताई और सभी कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों से जवाब तलब किया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए। जिन परियोजनाओं की प्रगति धीमी है, उनके लिए संबंधित अधिकारियों से निश्चित समयसीमा तय कर कार्य पूरा करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि परियोजना प्रबंधक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और ठेकेदारों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें, ताकि सभी निर्माण कार्य तय समय पर पूरे हो सकें। जिन भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा से आच्छादित परियोजना,50 लाख रुपये से कम और अधिक लागत वाली योजनाओं, सीएम ग्रिड योजना, क्रिटिकल गैप तथा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। 

डीएम ने विलंबित परियोजनाओं में स्वीकृत और अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष भौतिक प्रगति की भी जानकारी ली। इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में नई परियोजना शुरू होने या पूर्ण होने की सूचना संबंधित जनप्रतिनिधियों को अवश्य दी जाए। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के साथ-साथ नियमित साइट निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page