Connect with us

वाराणसी

वंदे भारत एक्सप्रेस में नाश्ते में निकली मक्खी, सेवा प्रदाता पर एक लाख का जुर्माना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आगरा से वाराणसी लौट रही गाड़ी संख्या 20176 वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) में शुक्रवार को एक यात्री के नाश्ते की थाली में मक्खी निकल आई। घटना सी-13 कोच की है, जहां मयंक नामक यात्री ने इस संबंध में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) और रेल मदद एप पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही आईआरसीटीसी (IRCTC) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित सेवा प्रदाता फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संबंधित बेस किचन यूनिट को भी सील कर दिया गया। इस घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

Loading...

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक (नॉर्थ जोन) अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जुर्माना लगाया गया है और पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page