वाराणसी
लाउड हेलर से गंगा में स्नान करने वालो को सचेत किया जा रहा है
Loading...
Loading...
वाराणसी। प्रभारी जल पुलिस ने बताया कि अस्सी घाट से राजघाट तक करीब 20 से अधिक घाटों पर विभिन्न स्थानों एवं शिखर से छलांग लगाकर स्नान होता है। घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु जल पुलिस लगातार भ्रमणशील रहती है एवं जल पुलिस को प्राप्त पी०ए०सी० बाढ़ राहत बल के माध्यम से इस प्रकार के स्नान पर रोक लगायी गयी है।
उन्होंने बताया कि जल स्तर के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए स्थायी पी०ए० सिस्टम के साथ-साथ नौंका के माध्यम से लाउड हेलर का प्रयोग करते हुए स्नान करने वालो को सचेत किया जा रहा है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें। जल पुलिस इस पर निरन्तर सतर्क दृष्टि बनायी हुई है।
Loading...
Continue Reading
