Connect with us

गाजीपुर

राजा हत्याकांड: गाजीपुर में मिली सोनम, हिरासत में चार संदिग्ध

Published

on

Loading...
Loading...

मेघालय की डीजीपी बोलीं – “सोनम ने ही पति राजा की हत्या करवाई”

गाजीपुर/इंदौर/शिलॉन्ग (जयदेश)। मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से लापता उनकी पत्नी सोनम आखिरकार 17 दिन बाद सोमवार को यूपी के गाजीपुर जिले के एक ढाबे पर मिलीं। इस सनसनीखेज मामले में मेघालय की डीजीपी आई. नोंगरांग ने बड़ा दावा किया है कि सोनम ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर राजा की हत्या कराई। राजा और सोनम की शादी इसी साल 11 मई को हुई थी। दोनों 23 मई को शिलॉन्ग से लापता हो गए थे।

चार संदिग्ध हिरासत में, एक फरार

इस केस में अब तक चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जिनमें राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत आनंद नाम के व्यक्ति शामिल है। वहीं, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की कि हत्या में शामिल तीन हमलावर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी मध्यप्रदेश से हैं। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement

गाजीपुर के एक ढाबे से मिली सोनम

गाजीपुर जिले के एसपी डॉ. ईरज राजा के मुताबिक, गश्त कर रही पुलिस को नंदगंज थाना क्षेत्र के काशी ढाबे पर एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। पूछताछ में उसकी पहचान सोनम रघुवंशी के रूप में हुई। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। वहां पहुंचने के बाद उसने सिर्फ चाय और बिस्कुट लिए और फिर गहरी नींद में सो गई और वह बयान देने की स्थिति में भी नहीं थी।


ढाबा मालिक का बयान: “फोन मांगा, रोने लगी”

Advertisement

ढाबा मालिक साहिल यादव के अनुसार, “रात करीब 1 बजे एक महिला आयी। वह रो रही थी। उसने मुझसे कहा कि अपने परिवार से बात करनी है। मैंने फोन दिया। वह कॉल पर फूट-फूट कर रोने लगी। उसी समय वहां मौजूद एक महिला ने उसे ढांढस बंधाया। थोड़ी देर में उसके भाई का फोन आया और उसने पुलिस को कॉल करने को कहा।”

राजा का बयान: “सोनम मुझमें इंटरेस्ट नहीं ले रही थी”

राजा की मां ने बताया कि राजा एक बार सोनम के साथ फिल्म देखने जाना चाहता था, लेकिन सोनम की मां ने यह कहते हुए मना कर दिया था कि,”हमारे यहां ऐसा नहीं होता।” एक बार सोनम ने राजा से फोन पर बात की थी। तब राजा ने कहा कि, “वो मुझमें इंटरेस्ट नहीं ले रही है, इसलिए मैं शादी नहीं करूंगा।”

इसके बाद मैंने खुद सोनम से बात की और पूछा- “फोन पर बात करने में क्या परेशानी है?” तब सोनम ने कहा कि, “मैं ऑफिस के काम में व्यस्त थी।” इसके बाद दोनों की बात होने लगी थी।

Advertisement

पिता ने किया पुलिस के दावे का खंडन

सोनम के पिता देवी सिंह ने मेघालय पुलिस के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, “मेरी बेटी बेगुनाह है। पुलिस ने झूठी कहानी गढ़ी है। उसे फंसाया जा रहा है। रात करीब 2 बजे वह गाजीपुर के ढाबे पर पहुंची थी। ढाबे वाले ने भाई गोविंद को कॉल किया। गोविंद ने अपने परिचित को मौके पर भेजा। फिर सोनम से फोन पर बात कराई गई।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page