Connect with us

वाराणसी

राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासो में दाखिला हेतु 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि

Published

on

Loading...
Loading...

70 फीसदी स्थान अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों तथा 30 फीसदी सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रो को दाखिला दिया जायेगा

Loading...
    वाराणसी। समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास महात्मागांधी काशी विद्यापीठ एवं राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास आशापुर में संचालित है। दोनो छात्रावासों में वर्तमान शैक्षिक सत्र में नये छात्रो का प्रवेश दिया जाना है। 
   उक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि उक्त छात्रावासों मे नियमानुसार 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों तथा 30 प्रतिशत स्थान सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रो का प्रवेश लिया जाना है। उन्होंने अनुसूचित जाति/जनजाति/सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़ावर्ग के ऐसे छात्र जो जनपद वाराणसी के किसी भी विद्यालय/महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय मे अध्ययनरत है तथा इन छात्रावासों में प्रवेश लेना चाहते है, वे छात्र सम्बन्धित छात्रावास कार्यालय से प्रवेश हेतु आवेदन फार्म लेकर 31 अगस्त तक जमा कर सकते है। उक्त तिथि के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page