Connect with us

बलिया

मुरली छपरा स्वास्थ्य केंद्र में धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

Published

on

Loading...
Loading...

नवजात बेटियों और माताओं का हुआ सम्मान, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

बेबी किट, मच्छरदानी, डायपर और मिठाई भेंट कर दिया सम्मान, बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा का दिया संदेश

बलिया। जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन के मार्गदर्शन में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा में ‘कन्या जन्मोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में जन्मीं नवजात बालिकाओं और उनकी माताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से नवजात बच्चियों को बेबी किट, मच्छरदानी, डायपर और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।

बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा पर दिया गया जोर

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवनीति सिंह, डीएमसी अंजली सिंह और जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने परिजनों को नवजात बेटियों के जन्म पर बधाई देते हुए उनकी शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला।

Advertisement

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को समान अवसर, सम्मान और बेहतर परवरिश देकर ही एक सशक्त, शिक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page