Connect with us

मऊ

मुंबई से लौटे युवक ने की आत्महत्या, परिवार में छा गया मातम

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के करहां अंतर्गत सौसरवा कमालुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक दुखद घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। गांव निवासी चंदन पाण्डेय (35) पुत्र संतोष पाण्डेय ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, चंदन पाण्डेय घर की छत पर बने कमरे में गए थे। कुछ समय बाद जब वे नीचे नहीं उतरे, तो परिवार के लोग कमरे की ओर गए। दरवाजा बंद होने पर उन्होंने झांक कर देखा, तो चंदन फंदे से लटकते मिले। परिजन तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

Loading...

सूचना पाते ही मुहम्मदाबाद गोहना थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

चंदन पाण्डेय कुछ दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटे थे। उनकी शादी लगभग आठ साल पहले हुई थी, लेकिन संतान नहीं थी। परिवार में तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन की शादी अभी बाकी है। इस घटना के बाद माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page