मिर्ज़ापुर
मीरजापुर पालिका कर्मचारियों का विरोध, अभद्रता के आरोपियों पर कार्यवाही की मांग
मीरजापुर। नगर पालिका परिषद के घंटाघर स्थित स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में बीते शुक्रवार को सभासद और उनके पतियों द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के विरोध में पालिका के कर्मचारी एकजुट हो गए हैं।
लिपिक संजय कुशवाहा, महेंद्र सिंह और सफाई नायक उमेश सहित अन्य कर्मचारियों के अनुसार, सभासद अमित मिश्रा, सभासद पति कमलेश मौर्या और शरद कुमार ने कार्यालय में गाली गलौज की, सामान इधर-उधर फेंका और कर्मचारियों को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। लिपिक के कमरे को बंद कर मारपीट भी की गई।
इस घटना के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी प्रधान कार्यालय पर एकत्रित हुए और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
संघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो सभी कर्मचारी एक सप्ताह के लिए सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उचित कार्रवाई से कर्मचारी भयमुक्त होकर अपना काम कर सकेंगे।
इस मौके पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आशीष सुदर्शन, अश्विनी कुमार के साथ लिपिक महेंद्र सिंह, संजय कुशवाहा, सफाई नायक उमेश कुमार, आनंद कसेरा, प्रदीप दुबे, करन मलिक, मृत्युंजय सिंह गहरवार, सुधीर कुमार, सिराज, इलियास, झब्बू, मनोज इस्लाम, सनी कुमार, अमजद, संकल्प पाण्डेय, सलमान, मंगल, वीरेन्द्र कुमार, आरवेज कुमार, मुस्लिम, इलियास, मंगली, रवि, बच्चन, विनोद नारायण, राजा बाबू, अंबिका, मुकेश, रज्जब सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
