Connect with us

वाराणसी

मिर्जामुराद में छात्रा के गायब होने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – विनोद कुमार गुप्ता

वाराणसी। क्षेत्र के एक गांव में बीते बुधवार को एक 14 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल का छात्रा पढ़ने के लिए निकली और रास्ते में रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद जब किशोरी नहीं मिली तो पिता मिर्जामुराद थाने पहुंच एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

Loading...

छात्रा के पिता का आरोप है कि मेरी 14 साल की नाबालिग बेटी पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। इस दौरान क्षेत्र के खजुरी निवासी सूरज राजभर मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर भगा ले गया। गुरुवार की रात किशोरी के पिता मिर्जामुराद थाने पहुंच उक्त युवक के खिलाफ तहरीर दे भारतीय न्याय संहिता 137 (अपहरण)  व 87 (बहला-फुसलाकर) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

मिर्जामुराद निरीक्षक अजय राज वर्मा ने बताया कि किशोरी के पिता के तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page