Connect with us

गोरखपुर

माता बगलामुखी महायज्ञ का हुआ दिव्य शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर गोरखपुर की पुण्यभूमि एक बार फिर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत होने जा रही है। श्री दिव्य पीतांबरा फाउंडेशन के तत्वावधान में माता बगलामुखी महायज्ञ का भव्य आयोजन 19 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें अखंड हवन सहित अनेक वैदिक एवं तांत्रिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

यह दिव्य आयोजन जूही एनक्लेव, सिक्टौर चौराहा, गोरखपुर स्थित परिसर में वैदिक विधि-विधान के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन के दौरान माता बगलामुखी की विशेष आराधना कर कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय, शत्रु बाधा निवारण, व्यापारिक संकटों से मुक्ति, मानसिक शांति तथा विश्व कल्याण की कामना की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार गुप्त नवरात्रि में माता बगलामुखी की साधना का विशेष महत्व है। इन नौ दिनों में पूजन, हवन, विशेष अनुष्ठान, मंत्र-जाप एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम निरंतर चलते रहेंगे। दूर-दराज से श्रद्धालु एवं साधक माता के दरबार में हाजिरी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम के आयोजकों में प्रमुख रूप से राहुल सिंह,प्रियंका सिंह, चंद्रपाल सिंह, अभिषेक राव, रोहित शाही, राजन श्रीवास्तव,दीपक मिश्रा, प्रतीक दुबे, आशु, राजेश शुक्ला, रीता मिश्रा, सोना तिवारी, प्रीति शुक्ला, सुमित मिश्रा, शाश्वत मिश्रा, अमित झा, केडी तिवारी, अनूप सिंह, निशांत बिट्टू सिंह एवं अमर पांडे शामिल हैं। सभी आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करने की अपील की है।

आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह का माहौल है। धार्मिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठनों ने इस महायज्ञ को गोरखपुर के धार्मिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण आयोजन बताया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page