Connect with us

गाजीपुर

महिला के बैग से दो लाख का मंगलसूत्र चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

तीन महिलाओं ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, CCTV में कैद हुई वारदात

नंदगंज (गाजीपुर)।  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित एक सर्राफा दुकान में बीती शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला के बैग से दो लाख रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। घटना को अंजाम तीन महिलाओं ने मिलकर दिया, जो मौके से फरार हो गईं। पीड़ित महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सबुआ गांव निवासी एक महिला आभूषण खरीदने के उद्देश्य से नंदगंज बाजार आई थी। वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित एक आभूषण दुकान में खरीदारी कर रही थी। इसी दौरान तीन महिलाएं दुकान में दाखिल हुईं और भीड़ का लाभ उठाते हुए चुपचाप पीड़िता के बैग से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया।

महिला को चोरी का पता उस वक्त चला जब वह बैग से पैसे निकालने लगी। बैग की चेन खुली देख वह चौंक गई और भीतर रखा मंगलसूत्र गायब पाया। यह देख वह जोर-जोर से रोने लगी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें तीनों संदिग्ध महिलाएं बैग से मंगलसूत्र निकालते हुए दिखाई दीं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page