Connect with us

मिर्ज़ापुर

मझवा के क्रय केंद्रों पर 3700 कुंतल गेहूं का उठान अटका, बारिश में भीगने का बढ़ा खतरा

Published

on

Loading...
Loading...

जर्जर गोदामों की छत से टपक रहा पानी, समय पर उठान नहीं होने से हजारों बोरियां खराब होने की आशंका

मीरजापुर। मझवा विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न राजकीय गेहूं क्रय केंद्रों पर समय से उठान नहीं होने के कारण करीब 3700 कुंतल गेहूं अब भी गोदामों में पड़ा हुआ है। लगातार हो रही बारिश और जर्जर गोदामों की टपकती छतों के चलते गेहूं के खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि महामलपुर और रामापुर स्थित पुराने गोदामों की छतें जर्जर हो चुकी हैं, जहां बारिश के दौरान पानी टपकने से गेहूं की बोरियां प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में यदि जल्द उठान नहीं कराया गया तो बड़ी मात्रा में सरकारी गेहूं के खराब होने का खतरा है।

वर्तमान में विभिन्न राजकीय क्रय केंद्रों पर गेहूं का अवशेष इस प्रकार है—

  • राजकीय क्रय केंद्र गोतवा (जमुआ) – 1000 कुंतल
  • राजकीय क्रय केंद्र गोधना – 500 कुंतल
  • राजकीय क्रय केंद्र जलालपुर – 950 कुंतल
  • राजकीय क्रय केंद्र रामापुर – 800 कुंतल
  • राजकीय क्रय केंद्र महामलपुर – 450 कुंतल

इन सभी केंद्रों पर कुल 3700 कुंतल (लगभग 7400 बोरियां) गेहूं का उठान अभी तक नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों और किसानों ने संबंधित विभाग से शीघ्र उठान कराने तथा जर्जर गोदामों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि सरकारी खाद्यान्न को नुकसान से बचाया जा सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page