Connect with us

पूर्वांचल

मछली मारने गये युवक की नदी में डूबकर मौत

Published

on

Loading...
Loading...

थानागद्दी (जौनपुर)। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव में एक युवक की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। उसका शव अगले दिन मछुआरों ने नदी से निकाला। बेहड़ा गांव के निवासी करिया कुमार (20 वर्ष) रविवार की शाम मछली पकड़ने के लिए नदी गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिवार ने उन्हें आसपास तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

Loading...

सोमवार की सुबह परिवार के सदस्य मछुआरों की सहायता से नदी में जाल डालकर खोजबीन करने लगे, तभी मसौड़ा बेहड़ा घाट पर उनका शव मिल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह मौके पर पहुंचे। शव की पहचान के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page