Connect with us

मऊ

मऊ में वर्ल्ड मेडिटेशन डे पर ध्यान शिविर, बच्चों और युवाओं ने शांति के लिए किया ध्यान

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। वर्ल्ड मेडिटेशन डे के अवसर पर मऊ में पारा शिव मंदिर परिसर में एक विशेष ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बच्चों और युवाओं समेत कई प्रतिभागियों ने भाग लिया और ध्यान के जरिए मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्राप्त करने का अभ्यास किया।

कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक राजन वैदिक ने किया जिन्होंने शिविर के दौरान ध्यान के महत्व और इसके लाभो पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि ध्यान केवल मानसिक शांति का उपाय नहीं है बल्कि यह जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने का एक प्रभावी साधन है।

बच्चों ने ध्यान की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया जिससे उनका आत्म-नियंत्रण, एकाग्रता और सकारात्मक सोच में वृद्धि हुई। राजन वैदिक ने यह भी कहा कि बच्चों में ध्यान को शामिल करना उनके भविष्य को उज्जवल और स्थिर बनाएगा। शिविर में रजत श्रीवास्तव, गगन, सूरज, पीयूष, मोनू, शिवाय, प्रीति, श्वेता, सृष्टि, अंकित, पीहू, शगुन सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page