Connect with us

वाराणसी

भाजपा वाराणसी महानगर के 13 मंडलों में हुई आत्मनिर्भर मंडल बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि बोले- मजबूत शक्ति केंद्र ही संगठन की ताकत

डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम पूरा करने और पन्ना प्रमुखों से निरंतर संपर्क रखने के निर्देश

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर के तत्वावधान में मंगलवार को महानगर के सभी 13 मंडलों में आत्मनिर्भर मंडल बैठकों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बागेश्वरी मंडल की बैठक महानगर कार्यालय गुलाब बाग में आयोजित हुई।

बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं वंदे मातरम गान के साथ किया गया।

कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण: प्रदीप अग्रहरि

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि वाराणसी देश के प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए यहां के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक है। उन्होंने कहा कि काशी क्षेत्र का नाम आने पर वाराणसी महानगर हमेशा संगठनात्मक कार्यों में अग्रणी रहता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मासिक बैठकें संगठन के लंबित कार्यों को पूरा करने और कमियों को सुधारने का माध्यम हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व का स्पष्ट निर्देश है कि शक्ति केंद्र मजबूत होंगे तो संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा, नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को जल्द पूरा करने का आह्वान किया। साथ ही पन्ना प्रमुखों से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।

मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मंडल प्रभारी अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें। उन्होंने कहा कि काशी का कार्यकर्ता जब कोई संकल्प लेता है तो वह पूरे राष्ट्र का संकल्प बन जाता है। मिशन 2027 में नया इतिहास रचने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुटना होगा।

डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की दी जानकारी

मंडल प्रभारी चंद्रशेखर उपाध्याय ने मंडल पदाधिकारियों से संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ली। वहीं महानगर आईटी संयोजक पंकज चतुर्वेदी ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इसे शीघ्र पूरा करने की अपील की।

Advertisement

बैठक का संचालन सत्यप्रकाश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, पार्षद सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, राजेंद्र यादव, कांति दीक्षित, प्रमील पांडेय, योगेश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page