Connect with us

पूर्वांचल

भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न मंडलों में चलाया गया स्वच्छता कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर में महात्मा गांधी की 155वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती के अवसर पर साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के सेवा पखवाड़े के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता कार्य कर महात्मा गांधी और शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गाजीपुर नगर मंडल में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम घाट पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। जहां उन्होंने झाड़ू लगाकर और कचरा बटोरकर साफ-सफाई की। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और शास्त्री नगर चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस सेवा पखवाड़े में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंद्रह दिनों तक रक्तदान, वृक्षारोपण, रोगी सेवा, अस्पतालों में फल वितरण और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान जैसे विभिन्न कार्य किए। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो सेवा को राजनीति का माध्यम मानता है।

Advertisement

कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के विचार और सिद्धांत समाज के लिए प्रेरणादायक हैं जो देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

इस कार्यक्रम में विजय मिश्रा, विनोद अग्रवाल, रामानुज राय, अखिलेश सिंह, रासबिहारी राय, संजीव गुप्ता, अनूप खरवार, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, सोमेश मोहन राय, सनी चौरसिया, धर्मेश राय, देवांशु देव, मनोज पांडेय, सुधीर मिश्रा, दीपक वर्मा, रूपक तिवारी, रूपेश सिंह, उज्जवल दादा, हेमंत त्रिपाठी, सुनील गुप्ता, नंदू कुशवाहा, गिरधारी जायसवाल, वैभव राय, दीपक जायसवाल, प्रदीप चतुर्वेदी, सूर्य प्रकाश यादव, शुभांशु राय, शशिकांत शर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page