Connect with us

वाराणसी

बिहड़ा नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कछवां रोड पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर बिहड़ा नहर के पास एक 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस, फोरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

मृतक की पहचान मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी जग्गू पुत्र नन्दा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मौत को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की बहन, जिसकी शादी बिहड़ा गांव में हुई है, ने अपने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवक की मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page