Connect with us

गाजीपुर

बिजली बिल सुधार शिविर का ऊर्जा मंत्री ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

ओटीएस योजना का लाभ उठाने की अपील, ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

गाजीपुर। जिले के सिधौना बाजार में आयोजित बिजली बिल सुधार शिविर मंगलवार की शाम उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा अचानक निरीक्षण के लिए पहुँच गए। शिविर में पहुंचे उपभोक्ताओं से उन्होंने सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ जानीं और मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि “किसी भी गरीब उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन केवल बिल न जमा होने के कारण न कटे।” उन्होंने ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिल रही सुविधाओं, छूट और निर्बाध विद्युत आपूर्ति को सरकार की प्राथमिकता बताया। साथ ही, लोगों को ओटीएस योजना के तहत उपलब्ध भारी छूट का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में उपभोक्ता बड़ी संख्या में पहुँचे और 490 लोगों ने पंजीकरण कराते हुए लगभग 18 लाख रुपये के बिजली बिल जमा किए। निरीक्षण के दौरान ऊर्जामंत्री ए.के. शर्मा ने आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर के पैतृक गाँव सिधौना पहुँचने पर उनका विशेष उल्लेख करते हुए उनकी सक्रियता और कार्यों की प्रशंसा की।

Advertisement

शिविर में एसी विवेक खन्ना, ईई सुधाकर, एसडीओ ए.के. सिंह, प्रदीप कुमार, तथा जेई अमित शेखर, सूर्यनाथ कुमार, विजय कुमार, कृष्णप्रताप सिंह, अनुराग सिंह, नागेंद्र यादव, सतीश, आदिल सहित बड़ी संख्या में लाइनमैन मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page