Connect with us

पूर्वांचल

बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक को पीटकर किया अधमरा

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के बादलपुर क्षेत्र में एक दवा व्यापारी पर बुधवार रात को हमला हुआ, जब वे अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। बदमाशों ने रास्ते में धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, खुटहन थाना क्षेत्र के बेसहूपुर गांव के निवासी 50 वर्षीय रविंद्र तिवारी जो बदलापुर के सरकारी अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर चलाते हैं। रोज़ की तरह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में मदापुर गांव के पास बाइक सवार पांच बदमाशों ने उन पर हमला किया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page