वाराणसी
बंद पड़े अपार्टमेंट में लगी आग
Loading...
Loading...
वाराणसी। छित्तुपुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक बंद पड़े अपार्टमेंट में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। लोको छित्तुपुर के पार्षद विवेक कुशवाहा ने आगजनी की घटना की सूचना तत्काल विद्यापीठ पुलिस चौकी को दी।
Loading...


सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज इंदु कांत पाण्डेय, कांस्टेबल शैलेश यादव, नगीना मौर्य और सतीश के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पार्षद प्रतिनिधि विजय प्रजापति ने बताया कि आगजनी की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने समय से पहुंच कर आगजनी पर काबू पा लिया।

Continue Reading
