Connect with us

वाराणसी

कुबेर कांप्लेक्स की छत पर लगी आग, दुकानदारों में मचा हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सिगरा-रथयात्रा रोड पर स्थित कुबेर कॉम्प्लेक्स की छत पर एसी में स्पार्किंग की वजह से उठी चिंगारी के कारण छत पर रखी लकड़ियों में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए कुबेर कॉम्प्लेक्स के सुरक्षाकर्मी और दुकानदार छत पर पहुंचे और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग इतनी भयानक थी की छत पर रखी करीब 10 क्विंटल लकड़ियां और कुछ खराब समान जलकर खाक हो गये।

Loading...

वहीं, इस आग सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद भेलूपुर फायर स्टेशन ने गाड़ी 10 मिनट में मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि आग सिर्फ छत पर ही फैल कर रह गई। अगर आग का दायरा बढ़ता तब 4 मंजिला कॉम्प्लेक्स में चलने वाले करीब 50 दुकानों को काफी नुकसान हो जाता। आग बुझाने में 20 फायर सिलेंडरों ने काफी अहम योगदान दिया। फायर ब्रिगेड के आने से पहले सुरक्षाकर्मी और दुकानदारों ने मिलकर लगभग 70% आग पर काबू पा लिया था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page