Connect with us

पूर्वांचल

पुलिया से टकरायी बाइक, एक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

चोपन (सोनभद्र)। गुरमुरा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ जब एक अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Loading...

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब दो बजे चार युवक एक बाइक पर सवार होकर चोपन बाजार से हाथीनाला की ओर जा रहे थे। गुरमुरा बाजार से लगभग 500 मीटर आगे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बाइक पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना में प्रभात गुप्ता (21 वर्ष), निवासी चोपन गांव, की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, धीरज निषाद (21 वर्ष) को मामूली चोटें आईं, जबकि करण निषाद (18 वर्ष) और संतोष गौड़ (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एसीपी टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से सीएचसी चोपन पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page