गोरखपुर
पुरानी रंजिश में मारपीट से व्यक्ति की मौत, आरोपी कपिलदेव शुक्ल गिरफ्तार
चिलुआताल पुलिस ने की कार्रवाई, गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में दर्ज है मुकदमा
गोरखपुर। जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस ने मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कपिलदेव शुक्ल पुत्र स्व. रामदास शुक्ल, निवासी ग्राम तारंगचक, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने वादी के पिता के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की थी। इस घटना में वादी के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में तहरीर मिलने के बाद चिलुआताल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा
पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 759/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 352 और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
आगे की विधिक कार्रवाई जारी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।
