Connect with us

गोरखपुर

यूपी चुनाव से पहले EC सख्त, तीन साल से जमे अफसरों के तबादले की तैयारी

Published

on

Loading...
Loading...

डीएम, एसडीएम से लेकर इंस्पेक्टर और थानेदार तक के कार्यकाल की होगी समीक्षा

बस्ती। आगामी चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। तीन साल से एक ही पद पर तैनात और गृह जिले में कार्यरत अधिकारियों को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। डीएम, एसडीएम, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, थानेदार, आरटीओ और बीडीओ समेत कई विभागों के अधिकारी तबादले के दायरे में आ सकते हैं।

Loading...

30 नवंबर तक शासन को देनी होगी रिपोर्ट

31 मई 2027 की कटऑफ तारीख के आधार पर अधिकारियों के कार्यकाल की गणना होगी। डीजीपी मुख्यालय लखनऊ ने तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अधिकारियों का ब्योरा मांगा है। शासन को 30 नवंबर तक रिपोर्ट देनी है। आयोग का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page