Connect with us

सियासत

पीएम मोदी काशीवासियों को देंगे 1300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को अपने एक दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं, जहां वह 1300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें करीब 460 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 14 परियोजनाओं का उद्घाटन और 900 करोड़ रुपये की सात नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

जिला प्रशासन इन परियोजनाओं की तैयारियों की समीक्षा में जुटा है।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा लगभग पांच घंटे का होगा। इस दौरान वह हरहुआ-संदहा रिंग रोड पर स्थित हरिहरपुर में निर्मित शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे और ‘स्वस्थ दृष्टि समृद्ध काशी’ योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद सिगरा स्टेडियम में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और खेल से जुड़े व्यक्तियों को संबोधित करेंगे।

Loading...

इसी स्थल पर वह अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार, लोकार्पण और शिलान्यास की अंतिम सूची जल्द तैयार की जाएगी। संभावित परियोजनाओं में सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नमो घाट, सारनाथ प्रो-पुअर टूरिज्म, ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स और किड्स जोन, और टाउनहाल में नगर निगम के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स शामिल हैं। एयरपोर्ट के विस्तार के तहत नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास भी संभावित है। सूत्रों के अनुसार, परियोजनाओं की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page