Connect with us

चन्दौली

पत्नी से परेशान होकर पति ने खुद को मारी गोली

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केशवपुर के पास कैली रोड पर 45 वर्षीय मनोज कुमार ने पत्नी से विवाद और मानसिक तनाव के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले मृतक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए।

वीडियो में मनोज ने कहा कि उसकी पत्नी बाहरी आदमी को घर पर बुलाकर रखती है और उसकी वजह से बेटियां भी उसके खिलाफ हो गई हैं। उसने अपने ससुर घूरन प्रसाद का नाम लेते हुए कहा कि “इसकी बेटी जहां जाती है, वहां नाश हो जाता है।”

Loading...

मनोज दो बेटियों का पिता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page