Connect with us

वाराणसी

न्यायालय के आदेश पर चला बुलडोजर, शराब की बोतलें नष्ट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने न्यायालय के आदेश पर वर्षों से जब्त की गई अवैध अंग्रेजी शराब को बुलडोजर से नष्ट कर दिया। भारी पुलिस सुरक्षा और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई में शराब की हजारों बोतलें ध्वस्त की गईं।

जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, यह शराब समय-समय पर तस्करी के प्रयासों के दौरान पकड़ी गई थी और कैंट थाने के मालखाने में लंबे समय से जमा थी। न्यायालय से विधिक अनुमति मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया कि इन बोतलों को सार्वजनिक रूप से नष्ट किया जाए, जिससे अवैध कारोबारियों को स्पष्ट और सख्त संदेश दिया जा सके।

80,000 मूल्य की शराब का हुआ नाश
जीआरपी ने बताया कि नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत 80,000 रुपये थी, जिसमें कई प्रसिद्ध अंग्रेजी ब्रांड्स की सैकड़ों बोतलें शामिल थीं। बुलडोजर द्वारा इन्हें पूरी तरह से कुचल दिया गया।

स्थानीय लोगों की उमड़ी भीड़, प्रतिक्रियाओं का दौर
इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्टेशन पर जमा हो गए। कई लोगों ने खुलेआम शराब विनाश की इस पहल की सराहना की, वहीं कुछ ने इसे दिखावे की कार्रवाई करार दिया।

Advertisement

तस्करी पर रोक के लिए सख्ती जरूरी: जीआरपी
कार्रवाई के दौरान जीआरपी क्षेत्राधिकारी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में एक निर्णायक प्रयास है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे किसी भी गैरकानूनी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page