Connect with us

बलिया

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, किशोरी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश

बांसडीहरोड (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक और उसके दो साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार 28 जून की शाम करीब छह बजे आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़िता की मां आरोपियों के घर पहुंचीं। आरोप है कि वहां युवक के पिता ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page