Connect with us

वाराणसी

नहाते समय गंगा में डूबा देवरिया का किशोर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अस्सी घाट के पार गहरे पानी में नहाते समय बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवरिया से गंगा स्नान के लिए वाराणसी आए छह दोस्तों के दल में शामिल 17 वर्षीय श्रेयांश सिंह की डूबने से मौत हो गई। वहीं उसका एक अन्य साथी, अभिराज पासवान को समय रहते बचा लिया गया।

मृतक श्रेयांश सिंह देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र निवासी रणजीत सिंह का पुत्र था। घटना सुबह करीब 7:10 बजे की है, जब सभी दोस्त अस्सी घाट के उस पार गंगा में स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान श्रेयांश और अभिराज गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना के बाद घाट पर हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध जल पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों सनी, अजय और राकेश ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। अभिराज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन जब तक श्रेयांश को निकाला गया, उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे रामनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मर्चरी भेज दिया गया है और परिजनों के आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page