Connect with us

वाराणसी

नगर निगम युद्धस्तर पर करवा रहा घाटों की सफाई, छठ और देव दीपावली की तैयारी हुई तेज

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। अगामी छठ और देवदीपावली के पर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। गंगा तट पर वाराणसी नगर निगम के कर्मचारी सफाई और रंग रोगन का कार्य युद्धस्तर पर कर रहे है। नगर निगम के महापौर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त के निर्देश पर काशी के सभी घाटों पर सफाई के साथ प्रकाश व्यवस्था और रंग रोगन का कार्य चल रहा है।

Loading...

देव दीपावली समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नहाय खाय डाला छठ का त्यौहार आने वाला है। उसको लेकर घाटों पर बेदी बनाई जा रही है और उसके बाद 27 नवंबर को देव दीपावली पर्व है। जिसे लेकर नगर निगम और घाटों पर साफ सफाई कराई जा रही है। वही नगर निगम के सुपरवाइजर कामेश्वर सेठ कहा कि हम लोगों को नगर आयुक्त एवं महापौर अशोक तिवारी द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है कि डाला छठ को देखते हुए सभी घाटों पर साफ सफाई की जाए ताकि किसी भी व्रती महिला एवं श्रद्धालु को कोई भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

वही गंगा में लगाई गई जेटी को हटाए जाने की मांग किया गया है। क्योंकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु पर्व पर गंगा तट पर पहुंचते है और कोई भीड़ की वजह से कोई हादसा न हो इसे लेकर देव दीपावली समिति के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से जेटी को हटाने का आग्रह किया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page