Connect with us

वाराणसी

नगर आयुक्त द्वारा लहरतारा वार्ड में जन सुविधाओं को लेकर किया गया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नगर आयुक्त, वाराणसी द्वारा लहरतारा वार्ड के पार्षद संजू सरोज के वार्ड में जन सुविधाओं को लेकर और बेहतर प्रदान किए जाने के संदर्भ में निरीक्षण किया गया।

  1. लहरतारा चौराहा फुलवरिया मार्ग के नाली एवम् सर्विस लेन बनाए जाने की मांग की गई है।
    (कार्यवाही – मुख्य अभियंता/प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम)
  2. लहरतारा चौराहा फुलवरिया मार्ग के कॉर्नर पर पेट्रोल पंप के पास रिक्त भूमि है आस-पास कोई शौचालय न होने से आने वाले पर्यटक एवम् आम जनमानस की सुविधाओं के दृष्टिगत शौचालय बनाए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
    (कार्यवाही – मुख्य अभियंता, वाराणसी नगर निगम)
  3. लहरतारा चौराहा फुलवरिया मार्ग के पास शव विश्राम स्थल की मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए।
    (कार्यवाही – मुख्य अभियंता, वाराणसी नगर निगम)
  4. लहरतारा बलिया तिराहा मां दुर्गा स्वीट हाउस के सामने रिक्त भूमि पर आर. सी.सी. बाउंड्री वॉल कराते हुए उक्त स्थल पर जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शौचालय बनाए जाने के निर्देश दिए।
    (कार्यवाही – मुख्य अभियंता, वाराणसी नगर निगम)
  5. लहराता बोलियां पेट्रोल पंप के पास ट्रांसफार्मर वाले स्थान के पास से नाला/ पुलिया की सफाई करने एवं ट्रांसफार्मर वाले रिक्त स्थान की बाउंड्री वॉल कराते हुए सुंदरीकरण कराए जाने के निर्देश दिए।
    (कार्यवाही – मुख्य अभियंता, वाराणसी नगर निगम)
  6. प्राथमिक विद्यालय लहरतारा (प्रथम) विद्यालय परिसर की पेड़ पौधों की कटाई- छटाई एवं जमीन संथलीकरण कराते हुआ पाथवे बनाए जाने हेतु इंटरलॉकिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए।
    (कार्यवाही – मुख्य अभियंता/प्रभारी अधिकारी (उद्यान) वाराणसी नगर निगम)
  7. सामुदायिक शौचालय लहरतारा की समय-समय पर साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए ।
    (कार्यवाही – नगर स्वास्थ्य अधिकारी )
  8. लहरतारा बौलिया मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के पास से नाले की सफाई एवं जगह-जगह टूटे हुए ढक्कन को ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए।

(कार्यवाही – मुख्य अभियंता/ वाराणसी नगर निगम)

Loading...

निरीक्षण के दौरान:- लहरतारा वार्ड के माननीया पार्षद संजू सरोज , अवर अभियंता नगर निगम दिनेश कुमार, क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक, क्षेत्रीय अवर अभियंता, जलकल, मौके पर उपस्थित थे|

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page