Connect with us

वाराणसी

दोषीपुरा विवाद की उच्चस्तरीय जांच कराए पुलिस प्रशासन – बुनकर समाज

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: विगत दिनो ताजीया जुलूस के दौरान सिया सुन्नी के विवाद मे मारपीट की घटना मे उ प बुनकर कल्याण समिति के अध्यक्ष शमीम अंसारी एवं अब्दुल मोमिन अंसारी ने आज परडांकर भवन मे संयुक्त पत्रकार वार्ता मे बताया कि पिछले दिनों दोषी पुरा में रास्ते के विवाद को लेकर जो ताजिया नक्खीघाट,शक्कर तलाब नवापुरा, दोषीपुरा से होकर अपने परंपरागत मार्ग से होते हुए कर्बला लाट सरैया जाती है । उस स्थान पर जबरदस्ती शिया समुदाय द्वारा रास्ता रोकने का प्रयास किया गया रास्ता न मिलने के कारण दूसरे समुदाय के लोग ताजिया दोषी पूरा मैदान के पास जमीन पर रखकर रास्ता देने की मांग कर रहे थे जोकि परंपरागत रास्ता पूर्व से यही रहा है, मगर शिया समुदाय द्वारा जबरदस्ती रास्ता रोकने का प्रयास किया गया जिसकी सूचना अन्य शहर की ताजियादारो हुई जो काजी सादुल्लाह पूरा बड़ी बाजार आदि क्षेत्र की ताजिया थी वह सब बड़ी बाजार में ही रूक गई और उधर से उन ताजियादारो के लोग दोषी पूरा की तरफ तेजी से आए और यह देखकर शिया समुदाय के लोगों द्वारा पत्थर चलाना शुरु कर दिया जबकि मौके पर प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा स्वय मौजूद थे और उनकी मौजूदगी में ही यह सब घटना घट रही थी और उनके लापरवाही के कारण दोनों तरफ से पत्थरों का आदान-प्रदान होने लगा जिसमें कई लोग घायल हुए दोषीपुरा पुराना शिया सुन्नी विवाद का केंद्र रहा है,शिया समुदाय इसी का फायदा उठाकर उस लड़ाई को दोषी पूरा शिया सुन्नी में तब्दील करने का प्रयास किया और बेगुनाह दोषीपुरा के लोगों पर साजिशन गंभीर मुकदमा लिखवाया गया जो कि सरासर गलत है शिया समुदाय द्वारा पुलिस की मौजदूगी मे पुलिस के सामने पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया ।समस्त घटनाक्रम का साक्ष्य के रूप मे वीडियो मौजूद है ,। पुलिस के सहयोग से तमाम सुन्नी समुदाय के घरों में घुसकर महिलाओ से अमर्यादित व्यवहार गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने व बाहर खडी गाड़ियों को भी तोड़ा गया कई जगहों पर पुलिस ने भी उनका सहयोग किया और गाड़ियों पर लाठी-डंडे से मारकर क्षतिग्रस्त किया पुलिस की शह पर शिया समुदाय द्वारा जो कि सुन्नी समुदाय को दोषी पुरा में मोहर्रम की 1 तारीख से 13 तारीख तक मस्जिद की चाभी का आदान प्रदान पुलिस की मौजूदगी में होता रहा है इस घटना का बहाना बताकर देर रात चाभी का आदान प्रदान नही किया गया और सुन्नी समुदाय को सुबह फज्र की नमाज पढ़ने की भी इजाजत जैतपुरा के प्रभारी निरिक्षण मथुरा राय द्वारा नहीं दिया गया जो कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना है, दोषी पुरा का सारा मामला सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन संपन्न कराता रहा है। इस प्रकरण मे पुलिस के द्वारा शिया समुदाय की कंप्लेन पर जो मुकदमा दर्ज किया गया वह सरासर गलत है प्रशासन से हम लोग मांग करते हैं कि २८/७/२३ की रात को पत्थर की गिट्टी दोषीपुरा मैदान में किसने गिरवाई थी। इस गिट्टी चलाने का कार्य शिया समुदाय द्वारा किया गया मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और निर्दोष लोगों पर से f.i.r. वापस ली जाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page