Connect with us

गोरखपुर

दहेज हत्या के आरोप में एक युवक समेत दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। दहेज हत्या से जुड़े मामलों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में थाना तिवारीपुर पुलिस टीम ने दहेज हत्या के एक मामले में एक अभियुक्त और दो अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।

थाना तिवारीपुर के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0020/2026, धारा 80, 85 बीएनएस एवं ¾ डीपी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त विनय सागर पुत्र स्व0 नन्द किशोर, अभियुक्ता ऊषा पत्नी स्व0 नन्द किशोर तथा अभियुक्ता सारिका पुत्री स्व0 नन्द किशोर को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी अधियारीबाग दक्षिणी, निकट कृष्णा जिम, थाना तिवारीपुर, जनपद गोरखपुर के निवासी हैं।

Loading...

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध दहेज हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उप निरीक्षक दीनानाथ पाण्डेय, कांस्टेबल विनय कुमार पाण्डेय, महिला कांस्टेबल सिन्धु यादव और महिला कांस्टेबल पूजा यादव शामिल रहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page