Connect with us

चन्दौली

तीन फीट बढ़ा गंगा का जलस्तर

Published

on

Loading...
Loading...

गंगा सेवा समिति ने आरती मंच को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया

चहनियां (चंदौली)। गंगा के जलस्तर में बुधवार को अचानक वृद्धि हुई है। जहां पानी थमा था, वहां से करीब साढ़े तीन फीट जलस्तर बढ़ा है। अचानक जलस्तर बढ़ने से बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर लगा गंगा आरती मंच पानी के आगोश में ले लिया। गंगा सेवा समिति के लोगों ने मंच को सुरक्षित हटाया।

गंगा के जलस्तर में बुधवार के दिन से ही बढ़ोतरी शुरू हो गई। गंगा का जलस्तर पिछले बुधवार को थम गया था, जो थोड़ा-थोड़ा करके बढ़ रहा था। घाट किनारे के लोग निश्चिंत थे, किन्तु बुधवार को दिन और रात में करीब साढ़े तीन फीट पानी एकाएक बढ़ गया। घाट पर बना मंदिर पूर्ण रूप से डूबने के साथ ही सीढ़ियों को लांघते हुए गंगा का पानी बलुआ पश्चिम वाहिनी घाट पर लगा गंगा आरती मंच को भी आगोश में ले लिया।

Advertisement

गुरुवार को सुबह गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल के निर्देश पर समिति के प्रमुख गंगा सेवक राजेश साहनी, अशोक मोदनवाल, जुगनू पासवान, अंकित जायसवाल, राजेन्द्र सोनकर, सुनील पंजाबी, विशाल पाण्डेय, नितेश खरवार, बुचुन साहनी आदि समिति के लोगों ने गंगा आरती मंच, हॉर्न, चौकी आदि को सुरक्षित स्थान पर ले गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page